Devi Ahilya University, Indore University

इंदौर विश्वविद्यालय खोलने कि दिशा में वर्ष १९१८ से ही प्रयास किये जा रहे थे | जबकि सुप्रसिद्ध शिक्षाविध्द तथा नगर विशेषज्ञ पत्रिक सिद्ज़ ने तत्कालीन होलकर राज्य शासन कि इंदौर शहर के सांस्कृतिक तथा शेक्षणिक विकास पर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था बाद में १९३३ में हिंदी साहित्य समिति ने भी कई सुझाव दिए | परन्तु यह विश्वविद्यालय अपना रूप सन १९६४ में ही ले पाया इसे मध्यप्रदेश सर्कार द्वारा अधिनियम के अंतर्गत बनाया गया और नाम रखा गया इंदौर विश्वविद्यालय ( University of Indore ) परन्तु तब इसका कार्यक्षेत्र केवल इंदौर जिले में ही था | बाद में सन १९८८ में इसका नाम मालवा कि शासक व राजमाता देवी अहिल्या बाई के नाम पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर दिया गया | 
अपने शुरूआती दौर के समय १९६४-१९८४ में विश्वविद्यालय में पारंपरिक विषयों जिनमे भौतिकी, गणित, Statistics और Chemistry विषयों को शामिल किया गया | यह विश्वविद्यालय उन विश्वविद्यालयो में शामिल है जिन्होंने पहली बार १९६८ में बी.एड. (B.ED) और १९६९ में एम्.बी.ए. (MBA) कोर्स अपने यहाँ शुरू किया | बाद में अन्य कोर्स Life Science, Economics, Biochemistry, और Journilism को शुरू किया गया | 
विश्वविद्यालय ने कई बड़े महतवपूर्ण कदम उठाए कंप्यूटर कोर्सेस जैसे M.C.A., और M.S.C.[Computer Science Software (Founded By D.O.E.Now M.I.T. )  U.G.C. और DRDO. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय देश के उन १२ केन्द्रों में शामिल हो गया और प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बना जिसने उपरोक्त कोर्स शुरू किये |

इस ब्लॉग कि पोस्ट और इंदौर कि जानकारी से अपडेट रहने के लिए फीड या फिर इ-मेल से सब्सक्राइब करना न भूले | क्या आपने फीड या ई-मेल से सब्सक्राइब किया |

One thought on “Devi Ahilya University, Indore University

  1. [...] पर स्थित है | आपका नाम पर इंदौर के विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट का नाम रखा गया है [...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title="" rel=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>