Holkar College, Govt. Arts & Commerce College

होलकर महाविद्यालय (जिसे आज हम सभी इंदौर वासी होलकर विज्ञानं महाविद्यालय के नाम से जानते है ) की स्थापना १० जून, १८९१ में महाराजा शिवाजी राव होलकर द्वारा उनके पिताजी महाराज तुकोजी राव होलकर की स्मृति में की गयी  | इसकी स्थापना के बाद शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हुए |  इसकी शुरुआत के समय कोई भवन नहीं था इस कारण से इसे महाराजा शिवाजीराव होलकर सिटी हायस्कूल के एक छोटे से कमरे में आठ छात्रों के साथ इस महाविद्यालय का आरम्भ किया गया | इसके प्रथम प्रधानाचार्य श्री ई. सी. कालमेंडले ( E. C. Mendale ) थे वर्ष १८९४ में इसे स्वयं के भवन में ले जाया गया तथा एक वर्ष बाद शिक्षण शुल्क लिया जाने लगा जिसे दो वर्ष बाद बंद कर दिया गया | सन १८९८-९९ से शिक्षण शुल्क फिर से लिया जाने लगा |
यह १९०४ तक कलकत्ता विश्वविद्यालय से सम्बद्ध रहा उसके बाद इसे इलाहबाद विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया और यह १९२७ तक इसी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध रहा किन्तु इसके बाद यह नवनिर्मित आगरा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया | १९५७ से यह विक्रम विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हो गया किन्तु १९६४ में इंदौर विश्वविद्यालय बन जाने के बाद यह इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध ( Affiliate) हो गया | सन १९८५-८६ में इसे राज्य सरकार द्वारा माडल कालेज घोषित किया गया | सन १९८८ में इस कालेज को राज्य सरकार, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय व यु. जी. सी. ( U.G.C.) की सहमती से एक स्वनियंत्रित ( Autonomous ) कालेज घोषित किया गया |
पाठ्यक्रम में विज्ञान पाठ्यक्रम शामिल किये जाने किये गये तथा १९०६ में इसे बी.एस.सी. ( B. S. C. ) उपाधि पाठ्यक्रम के लिए मान्यता प्राप्त हो गयी | इसी वर्ष सैनिक विज्ञान भी एक विषय के रूप में प्रारंभ किया गया |
सन १९६१ में इस महाविद्यालय को दो भागो में बाट दिया गया जिसके फलस्वरूप शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ( Govt. Arts and Commerce College (G.A.C.C.) ) कि उत्पत्ति हुई और होलकर महाविद्यालय केवल विज्ञान महाविद्यालय के रूप में रह गया |
कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में कला ( आर्ट्स) एवम वाणिज्य ( कामर्स ) विषय के स्नातक एवम स्नाकोत्तर छात्रों के लिए इंदौर महाविद्यालय ( देविअहिल्या विश्वविद्यालय ) से सम्बद्ध है |  इस महाविद्यालय में विधि उपाधि के पाठ्यक्रम की भी व्यवस्था है |
होलकर महाविद्यालय में वर्ष १९५३ से राष्ट्रीय छात्रसेना कि शुरुआत तथा बाद में १९५८ तथा १९६१ में क्रमश: एयर विंग तथा राष्ट्रीय छात्रसेना ( रायफल्स) कि भी शुरुआत कि गयी |

इस ब्लॉग कि पोस्ट और इंदौर कि जानकारी से अपडेट रहने के लिए फीड या फिर इ-मेल से सब्सक्राइब करना न भूले | क्या आपने फीड या ई-मेल से सब्सक्राइब किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title="" rel=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>