Archives for

लेख

इंदौर में सिनेमा

देश के फ़िल्मी नक़्शे में इंदौर महानगर का महत्वपूर्ण स्थान हमेशा से रहा है | तीस सिंगल स्क्रीन सिमटकर भले ही गिनती की रह गई है , पर इस घाटे को इंदौर में मल्टीप्लेक्स ने पूरा कर दिया है |

इंदौर में सिनेमा कैसे आया, इसकी भी एक अलग कहानी है | 7 जुलाई, 1896 में पेरिस से चलकर ल्युमिएर ब्रदर्स का सिनेमा बम्बई की तत्कालीन वाटसन होटल में आया था | उसके इक्कीस साल बाद 1917 में वह इंदौर आया | आज के जवाहर मार्ग पर तब वाघमारे का बाड़ा था उसी बादे में खुले आसमान के नीचे कार्बेटर की रौशनी में छोटी-छोटी गूंगी फिल्मे दर्शको को दिखाई जाती थी | सभी फिल्मे विदेशी होती थी, क्योकि भारत में फिल्म निर्माण धीमी गति से चल रहा था | कुछ छोटी फिल्मे, वृतचित्र और न्यूज़रील मिलाकर दो से ढाई घंटे का मनोरंजन पैकेज बनाया जाता था | प्रोजेक्टर हाथ से घुमाया जाता था | कभी चित्र परदे पर तेज दौड़ते नजर आते, तो कभी धीरे | दर्शको के लिए सबसे बड़ा अजूबा और चमत्कार था, चित्रों का मनुष्य की तरह चलना-फिरना | मजे कि बात यह भी थी कि वे जहा गए ही नहीं, वहा के दृश्य उनके सामने हाजिर हो जाते थे |

डबल प्रोग्राम- आज के मार्केटिंग का यह फंडा है कि एक खरीदो एक मुफ्त पाओ, लेकिन 1917 के दौर में भी सिंगल टिकट में डबल मनोरंजन होता था | सिनेमा के परदे के सामने नाचने-गाने और बजाने वाले लोगो का एक दल बैठता था | वह फिल्म के बीच बेकग्राउंड म्यूजिक का काम करता था | इंटरवल में नाचने-गाने वाले अपने हुनर से दर्शको को लुभाते थे |

हमने पहले भी एक लेख में नवीनचित्रा सिनेमाघर के बारे में बताया था जहा आप आधे टिकट का भी लुत्फ़ उठा सकते था |

अठारह महीनो के बाद नंदलालपुरा थियेटर के पास रायल सिनेमा आया, जो टेंट में दिखाया जाता था | 1918 में बोराडे का थियेटर बना | सेठ मन्नालालजी और सेठ धन्नालालजी ने मोरोपंत सावे की भागीदारी में इसे चलाया | शाम को अँधेरा होने पर इसमें दो शो होते थे | लोग जान-पहचान वालो से नजरे बचाकर फिल्म देखने जाते थे | महिलाए परदे के पीछे बैठती थी, लेकिन उनकी संख्या बहुत कम होती थी |

1922 में नरहरी अडसुले ने श्रीकृष्ण टाकीज बनाई | बॉस की खपच्चियो एवं टीन की चादरों से आयताकार शक्ल का सिनेमा था श्रीकृष्ण टाकीज | बाद में इसे पक्का कराया गया | यह रिवरसाइड रोड के पास हीरा लस्सी के पास स्थित था अब इसे ध्वस्त कर दिया गया है | 23 मार्च, 1923 को धन्नालाल-मन्नालाल ने मोरोपंत सावे के साथ मिलकर रिवरसाइड रोड पर क्राउन सनेमा तैयार किया बाद में इसका नाम प्रकाश टाकीज किया गया | वर्तमान में यहाँ प्रकाश प्लाजा है | इन दोनों सिनेमाघरो में टिकट दर दो आने से एक रूपये थी | भारत कि पहली बोलती फिल्म आलमार (1931) का प्रदर्शन श्रीकृष्ण टाकीज में हुआ था | यह फिल्म तीन महीनो तक लगातार चली | इसे देखने दो सौ किलोमीटर दूर से दर्शक आते थे, क्योकि गूंगा सिनेमा अब बोलने लगा था | वी. शांताराम प्रभात फिल्म कंपनी की कई फिल्मे प्रदर्शित करने इंदौर आते और श्रीकृष्ण टाकीज में ही ठहरते थे |

इसके बाद सिनेमाघर निर्माण का सिलसिला चल पद | 1927 में किसनलाल नारसरिया ने सियागंज के मुहाने पर प्रभात सिनेमा शुरू किया | बाद में वह अरुण और बंद होने के पहले एलोरा नाम से जाना गया | एलोरा के कंधे पर अंजता भी कुछ बरसो तक सवार रहा | अब कमर्शियल काम्प्लेक्स में दोनों गम हो गए है | रीगल/डायमंड/नीलकमल (1934), महाराज (1936), मिल्की-वे (1942), सरोज (1946), भारत-नवीनचित्रा / राज (1947), स्टारलिट (1948), यशवंत (1949), अलका/ज्योति (1950), बेम्बिनो (1965), और मधुमिलन (1969) | ये मनोरंजन के प्रमुख केन्द्र हो गए थे | इसके बाद कस्तूर, प्रेमसुख, स्मृति, कुसुम, देवश्री, अभिनवश्री, अभिनयश्री, सपना, संगीता, सत्यम, अनूप, आस्था और मनमंदिर ने अपनी आधुनिक उपस्थिति तथा सुख सुविधाओ से दर्शको को लुभाया |

इंदौर में 1933 से तीन और 1956 से चार शो की परम्परा आरम्भ हुई | सिनेमाघरों में चाय-नाश्ते के केंटिन, पान बीडी की दुकाने, सायकिल-कार स्टैंड की व्यवस्था पुरानी है | इंटरवल में कुल्फी-मूंगफली-समोसे हाल के अंदर बेचने की सुविधा भी कुछ टाकीजो ने दी थी | टिकट-दर एक रूपये से पाच रूपये ( बालकनी ) बरसो तक रही | पिछले कुछ दशको में मल्टीप्लेक्स का दौर शुरू हुआ और इंदौर का पहला मल्टीप्लेक्स वेलोसिटी-||| बना | आम आदमी के सपनो का मनोरंजन दिनोदिन दूर होता गया | मल्टीप्लेक्स में पचास रूपये से लेकर पाच सौ रूपये तक के टिकट है | ये समय के अनुसार, दिन के और सितारों से सजी फिल्मो के अनुसार कम ज्यादा होते रहते है | पहले एक दिन में किसी एक फिल्म के पाच शो से ज्यादा नहीं हो पाते थे |

आपको यह लेख कैसा लगा जरुर बताइयेगा |

इंदौर सिटी बस स्टॉप

इंदौर परिवहन पर हमने पहले भी एक लेख लिखा था | इंदौर में आने जाने के लिए सबसे उपयुक्त परिवहन का साधन सिटी बस के सभी रूटों की जानकारी दे रहे है

[swf src="http://www.citybusindore.com/flash/buscolor.swf" width=580 height=100]

रूट न. 1- पंचवटी से तेजाजी नगर –पंचवटी, देवास नाका, शालीमार टाउनशिप, स्कीम न. 78, सत्य साईं चौराहा, विजय नगर, मालवीय नगर, दैनिक भास्कर, एम.आई.जी., इंडस्ट्री हाउस, पलासिया, गीता भवन, आई.सी.टी.एस.एल., व्हाइट चर्च, जी,पी.ओ., चिड़ियाघर, नवलखा बस स्टैंड, होलकर चौराहा, भवर कुआं, डी.ए.वि.वि., आसाराम बापू चौराहा, आई.ई.टी./सोपा, रणजीत कालेज, राधास्वामी ( बिलावली), आश्रम, पावर हाउस,  मछली फार्म, पुष्पकुंज, कस्तूरबा, तेजाजीनगर |

रूट न. 2. पंचवटी से केट – देवास नाका, शालीमार टाउनशिप, स्कीम न. 78, सत्य साईं चौराहा, विजय नगर, मालवीय नगर, दैनिक भास्कर, एल.आई.जी., इंडस्ट्री हाउस, पलासिया, गीताभवन चौराहा, आई.सी.टी.एस.एल, शिवाजी सर्कल/ व्हाइट चर्च, चिड़ियाघर, नौलखा, होलकर कालेज, भँवरकुआं, चोइथराम मंडी, माँ विहार कॉलोनी, बिजलपुर, राजेन्द्र नगर थाना, राजेन्द्र नगर, कैट या आई.पी.एस. |

रूट न. 3 नेपानिया से गाँधी नगर – नेपनिया, देवास नाका, स्कीम न. 78, सत्य साईं चौराहा, विजय नगर, मालवीय नगर, दैनिक भास्कर, एम.आई.जी., इंडस्ट्री हाउस, पलासिया, रीगल, मालगोदाम/पार्क रोड, राजकुमार ब्रिज, चिमन बाग, भंडारी मिल, पोलोग्राउंड, मरीमाता चौराहा, महेश गार्ड लाइन, किला मैदान, जिंसी, इंदौर वायर, बड़ा गणपति, ए.पी.टी.सी./वायरलेस, शिक्षक नगर, कालानी नगर, विद्या नगर, एयरपोर्ट, बिजासन, गाँधी नगर

रूट न.4. पंचवटी (देवास नाका) से वैशाली नगर- देवास नाका, शालीमार टाउनशिप, स्कीम न.78, सत्य साईं चौराहा, विजय नगर, मेघदूत गार्डन, बापट चौराहा, सुखलिया, एम. आर. 10, गौरी नगर, इलेक्ट्रानिक्स काम्प्लेक्स, परदेशीपुरा, सुभाष नगर, भंडारी मिल, चिमनबाग, नगर निगम, कृष्णपूरा, राजवाडा, इमली साहिब गुरुद्वारा, हरसिद्धि, कलेक्ट्रेट, ओल्ड जी.डी.सी., कर्बला, लालबाग, महू नाका, उषा नगर, बैंक कालोनी, अन्नपूर्णा, वैशाली नगर

रूट न.5. अरविंदो से महूनाकाअरविंदो, एम.आर. 10, सुखलिया, बापट चौराहा, मेघदूत, विजय नगर, सत्य साईं चौराहा, बाम्बे हास्पिटल, मालवीय पेट्रोल पम्प, बर्फानी आश्रम, खजराना चौराहा, बंगाली चौराहा, पिपल्याहाना, शांति नगर,  मूसाखेड़ी, तीन इमली चौराहा, पालदा, नेमावर रोड, आसाराम बापू चौराहा, भवरकुआँ, राजीव गाँधी चौराहा, चोइथराम अस्पताल, माणिक बाग ब्रिज, पलसीकर, कलेक्ट्रेट, जी.डी.सी., महू नाका |

रूट न. 6. खजराना से बड़ा गणपतिआनद बाज़ार, पलासिया, गीता भवन. शिवाजी सर्कल/व्हाइट चर्च, जी,पी.ओ, नौलखा, अग्रसेन चौराहा, टाँवर चौराहा, कलेक्ट्रेट, महूनाका, गंगवाल बस स्टैंड, राज मोहल्ला, अंतिम चौराहा, बड़ा गणपति |

रूट न. 7. तेजाजीनगर से गाँधी नगरराधास्वामी, आसाराम बापू चौराहा, भँवरकुआं, टावर चौराहा, जुनी इंदौर, कलेक्ट्रेट, महूनाका, गंगवाल बस स्टैंड, राज मोहल्ला, अंतिम चौराहा, बड़ा गणपति, ए.पी.टी.सी./वायरलेस, कालानी नगर, एयरपोर्ट, बिजासन, गाँधी नगर |

रूट न. 8.केट से गाँधी नगरराजेन्द्र नगर, इन्द्रप्रस्थ गार्डन, अन्नपूर्णा, महू नाका, गंगवाल बस स्टैंड, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा, बड़ा गणपति, ए.पी.टी.सी./वायरलेस, कालानी नगर, एयरपोर्ट, बिजासन, गाँधी नगर |

रूट न. 9.हवा बंगला से मानवता नगर हवा बंगला, भगवती द्वार, द्वारकापुरी, साईं द्वार, फूटी कोठी, गुमाश्ता नगर, रणजीत हनुमान, महू नाका, लालबाग, जी.डी.सी., कलेक्ट्रेट, हरसिद्धि, पंढरीनाथ, इमली साहब गुरुद्वारा, राजवाडा, नगर निगम, सिख मोहल्ला, गाँधी हाल, रीगल, सिटी सेंटर, ग्लोबस, इन्द्रप्रस्थ, पलासिया, बडवानी टॉवर स्टैंड, पत्रकार चौराहा, तिलक नगर, बडवाली चौराहा संचार नगर, मानवता नगर |

रूट न. 10 बॉम्बे हॉस्पिटल  से बड़ा गणपतिसत्य साईं चौराहा, विजय नगर, सयाजी, मनमंदिर, भमौरी, पाटनीपुरा, तीन पुलिया, परदेशीपुरा, सुभाष नगर, भंडारी मिल, चिमनबाग, नगर निगम, संजय सेतु, नन्दलालपूरा, इमली साहिब गुरुद्वारा, नरसिंह बाजार, मालगंज, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा |

रूट न. 11 गोमटगिरी से पावर हाउसगोमटगिरी, नया बसेरा, गाँधी नगर, बी.सी. स्कूल, एयरपोर्ट, पञ्च शील, विद्याधाम, कालानी नगर, शिक्षक नगर, त्रिपाठी नगर, WLAPTC, बड़ा गणपति, अंतिम चौराहा, राज मोहल्ला, मालगंज, नरसिंह चौराहा, पिपली बाजार, इमली साहिब गुरुद्वारा, नन्दलालपुरा, नगर निगम, सिख मोहल्ला, गाँधी हाल, रीगल, स्टेशन, मधुमिलन, एम.वाय अस्पताल, व्हाइट चर्च, जी.पी.ओ., चिड़ियाघर, नवलखा, होलकर कालेज, भँवर कुआँ, डी.ए.वी.वी, आसाराम बापू चौराहा, आई.ई.टी./एस.ओ.पी.ए., रणजीत कालेज, राधास्वामी, आश्रम, पॉवर हाउस, मछली फार्म, पुष्पकुंज, कस्तूरबा, तेजाजीनगर, पॉवर हाउस |

रूट न. 12. मानवता नगर से राजवाडामानवता नगर, संचार नगर, बंगाली चौराहा. तिलक नगर, पत्रकार चौराहा, बडवानी टॉवर स्टैंड, पलासिया, इन्द्रप्रस्थ, ग्लोबस, सिटी सेंटर, रीगल, गाँधी हॉल, सिख मोहल्ला, नगर निगम, राजवाडा |

रूट न. 13. खजराना से राजवाडाआनद बाज़ार, न्यू पलासिया थाना, इंडस्ट्री हाउस, जंजीर वाला चौराहा, रेसकोर्स रोड/खेलप्रशाल, लेन्टर्न चौराहा, हाईकोर्ट, रीगल/गाँधी चौक, एम.टी.एच. कम्पाउंड, कृष्णपुरा, राजवाडा |

रूट न. 14.अरविंदो से गीता भवन  - अरविंदो, एम. आर. 10, सुखलिया चौराहा, नगर निगम, चिमन बाग, राजकुमार ब्रिज, मालगोदाम पार्क रोड, रेलवे स्टेशन, मधुमिलन, गीता भवन चौराहा |

रूट न. 15. सागर नगर स्कीम न. 51 से व्हाइट चर्चइंदौर वायर, किला मैदान, नगर निगम, चिमन बाग, भंडारी मिल, सुभाष नगर, परदेशीपुरा, तीन पुलिया, पाटनीपुरा, एल. आई. जी., एम. आई. जी., इंडस्ट्री हाउस, पलासिया, गीता भवन, आई.सी.टी.एस.एल., व्हाइट चर्च, जी.पी.ओ., चिड़ियाघर, नवलखा चौराहा बस स्टैंड, भँवर कुआँ |

रूट न. 16. नूरानी नगर से मूसा खेडीचंदन नगर, गंगवाल बस स्टैंड, राज मोहल्ला, मालगंज, नरसिंह बाजार, इमली साहिब गुरुद्वारा, नंदलालपुरा, सैफी चौराहा, पटेल चौक, नेहरु चौक, एम. वाय. अस्पताल, शिवाजी सर्कल/व्हाईट चर्च, मूसाखेड़ी |

रूट न. 17. एम आर 10 नेमावर रोड चौराहा (पालदा)सुखलिया, बापट चौराहा, मेघदूत, सयाजी, भमौरी, पाटनीपुरा, मालवा मिल, लेन्टर्न चौक, हाईकोर्ट, रीगल/गाँधी चौक, रेलवे स्टेशन, नेहरु चौक, एम.वाय अस्पताल, शिवाजी सर्कल/व्हाईट चर्च, जी.पी.ओ., नवलखा, तीन इमली, पालदा नाका, पालदा लखानी, नेमावर रोड चौराहा (पालदा रिंग रोड) |

रूट न. 18. केट से जंजीर वाला चौराहा- राजेन्द्र नगर, राजेन्द्र नगर थाना, बिजलपुर चौराहा, चमेली देवी स्कूल, लोकमान्य नगर, आर.टी.ओ., लालबाग, कलेक्टोरेट, हरसिद्धि, इमली साहिब गुरुद्वारा, राजवाडा, कृष्णपुरा, गाँधी हाल, रीगल/गाँधी चौक, हाईकोर्ट, लेन्टर्न चौक, खेलप्रशाल, सावरकर चौक, जंजीरवाला चौराहा |

रूट न. 19. सिरपुर से सेंट पालसिरपुर, चंदन नगर, लोहागेट, धार नाका, जिला अस्पताल, रामकृष्ण बाग़, गंगवाल बस स्टैंड, एम.ओ.जी. लाइन, महूनाका, लाल बाग, जी.डी.सी., कलेक्टोरेट, पलसीकर, प्रताप नगर, सैफी नगर, खातीवाला टैंक, टाँवर चौराहा, सपना संगीता, लोटस, अग्रसेन चौराहा, नवलखा चौराहा, चिड़िया घर, जीपीओ, एम.वाय. अस्पताल, व्हाईट चर्च, आजाद नगर, पावर हाउस, पुलिया, नर्मदा प्रोजेक्ट, मूसाखेड़ी सब्जी मंडी, मूसाखेड़ी टेम्पो स्टैंड, मूसाखेडी रिंग रोड |

रूट न. 2० एम आर 10 से राजीव गाँधी प्रतिमा- सुखलिया, बापट चौराहा, मेघदूत, विजय नगर, एम.आय.जी., इंडस्ट्री हाउस, पलासिया, इन्द्रप्रस्थ टाँवर, हाईकोर्ट, रीगल, रेलवे स्टेशन, पटेल प्रतिमा, जवाहर मार्ग, गुरुद्वारा, हरसिद्धि. कलेक्ट्रेट, माणिक बाग, चोइथराम, राजीव गाँधी प्रतिमा |

रूट न. 21.बिचौली मर्दाना से सत्यसाई बाग़ग्रेटर ब्रजेश्वरी, चौहान नगर, ओल्ड सीहोर रोड, सेंट रेफियल्स, व्हाईट चर्च, एम.वाय अस्पताल, मधुमिलन, रानीपुरा, नार्थ तोडा, संजय सेतु, कृष्णपुरा, नगर निगम, अहिल्या आश्रम, पोलोग्राउंड, मरीमाता, महेश गार्ड लाइन, 15 बटालियन, कमला नेहरु नगर, वृन्दावन कालोनी, सत्यसाई बाग़ |

रूट न. 22 सिरपुर से निरंजनपुरसिरपुर, चंदन नगर, लोहागेट, धार नाका, जिला अस्पताल, रामकृष्ण टिम्बर मार्केट, गंगवाल बस स्टैंड, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा, बड़ा गणपति, जिंसी, चौथी पलटन, स्मृति टाकीज, इमली बाजार, रामबाग, मल्हार आश्रम, लोखंडे पुल, भंडारी मिल, नाका भट्टा, सुभाष नगर, परदेशीपुरा, तीनपुलिया, नंदा नगर, डा. कॉलोनी, मारुती नगर, बापट चौराहा, हीरा नगर, न्याय नगर, स्कीम न. 78, सिका स्कूल, स्कीम न. 54, स्कीम न. 114, राजीव आवास विहार, निरंजनपुर |

रूट न. 23.हवा बंगला से भागीरथपूरा थानामाँ भगवती द्वार, साईं द्वार, फुठी कोठी, सेठी गेट, रणजीत हनुमान, द्रविड नगर, महूनाका, वैष्णव पोलीटेकनिक, गंगवाल बस स्टैंड, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा, बड़ा गणपति, जिंसी, चौथी पलटन, स्मृति टाकीज, इमली बाजार, रामबाग, नगर निगम, लोखंडे पुल, पोलोग्राउंड, अहिल्या आश्रम, एम.पी.ई.बी., पालवा वनस्पति, भागीरथपुरा |

रूट न. 24 वीर सावरकर चौक से राजेंद्र नगर- 56 दुकान, पलासिया, अपोलो टाँवर, इन्द्रप्रस्थ, हाईकोर्ट, रीगल/गाँधी चौक, एम टी एच, कोठारी मार्केट, नगर निगम, प्रेमसुख, गुरुद्वारा, यशवंत रोड, हरसिद्धि, कलेक्टोरेट, लालबाग, महूनाका, उषानगर, बैंक कॉलोनी, अन्नपूर्ण नगर, वैशाली नगर, दधीची चौराहा, राजीव नगर, राजेन्द्र नगर|

रूट न. 25.रेलवे स्टेशन से इंडोरामारेलवे स्टेशन, आई.सी.टी.एस.एल., एम.वाय. अस्पताल, जी.पी.ओ., चिड़ियाघर, नवलखा बस स्टैंड, भँवरकुआँ चौराहा, चोइथराम अस्पताल, बिजलपुर, राजेंद्र नगर, आई.पी.एस., पॉवर हाउस |

रूट न. 26.इंदौर से आइशर चौराहा- रेलवे स्टेशन, आई.सी.टी.एस.एल., एम.वाय. अस्पताल, जी.पी.ओ., चिड़ियाघर, नवलखा, भँवरकुआँ चौराहा, चोइथराम अस्पताल, बिजलपुर, राजेंद्र नगर, आई.पी.एस., धार नाका, शांति नगर, आइशर चौराहा |

साथ में यह डाउनलोड लिंक भी है यह एक Microsoft Excel फाइल है,  जिसमे आपको बस स्टॉप की लिस्ट दी गई है और हर स्टॉप के साथ उस स्टॉप पर कौन से रूट की बस रुकेगी यह भी लिखा गया है यानि वह रूट न. भी लिखा है |

आप इंदौर सिटी बस की वेब साईट भी देख सकते है : City Bus Indore

डाउनलोड लिंक

इंदोरी होली

Pic By Kailash Mittal

इंदौर की खूबसूरती बढ़ाने में इन्दोरियो की तासीर और रंगीन मिजाजी बहुत महत्वपूर्ण है | होली पुरे देश में जोश के साथ मनाई जाती है |

इंदौर में होली के इस धार्मिक पर्व को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है और

इस समय पर गेर निकाली जाती है | जिसमे शहर के सभी उम्र के लोग सम्मिलित होते है चाहे वे उम्रदराज हो, जोशीले नौजवान हो या फिर बच्चे | गेर का आयोजन शुरू करने का श्रेय इन्दोर में टोरी कार्नर को जाता है जिसमे रंगों को किसी टेंकर से भरकर भीड़ पर छीटा जाता है |

इंदौर में होली के दिन सबसे पहले सरकारी होली राजबाड़ा पर जलाई जाती है जिसकी पूजा अर्चना मल्हार मार्तण्ड मंदिर के पुजारी करते है |

इंदौर में और पुरे मालवा में रंगपंचमी को मनाया जाता है जो की होली के पांच दिन बाद मनाई जाती है | जो कसर होली पर बाकी रह जाती है उसे रंगपंचमी पर पूरा किया जाता है | रंगपंचमी खासकर इंदौर, उज्जैन, मंदसोर में और इनके आसपास के इलाको में खेली जाती है |

गेर  की परंपरा १९४७ से टोरी कार्नर से शुरू हुई जिसका श्रेय बाबूलाल गिरी, छोटेलाल गिरी को दिया जा सकता है सियासी हलचल और शहर की प्रमुख गतिविधियों का केन्द्र रहे टोरी कार्नर की गेर ने रंगपंचमी की एक नयी परंपरा को जन्म दिया | हर जाती, धर्म औ हर सियासी पार्टी के नेता तथा समाज के साथ-साथ रंग उड़ाने के नए-नए अंदाज गेर में शामिल बड़ी मिसाइलो से लोगो को सराबोर करने की शुरुआत भी इस गेर के हिस्से में है |

टंट्या भील

खंडवा जिले की पंधाना तहसील के बडदा में 1842 में भाऊसिंह के यहाँ एक बालक ने जन्म लिया, जो अन्य बच्चो से दुबला-पतला था | निमाड में ज्वार के पौधे को सूखने के बाद लंबा, ऊँचा, पतला होने पर ‘तंटा’ कहते है इसीलिए ‘टंट्या’ कहकर पुकारा जाने लगा |

टंट्या की माँ बचपन में उसे अकेला छोड़कर स्वर्ग सिधार गई | भाऊसिंह ने बच्चे के लालन-पालन के लिए दूसरी शादी भी नहीं की | पिता ने टंट्या को लाठी-गोफन व तीर-कमान चलाने का प्रशिक्षण दिया | टंट्या ने धर्नुविद्या में दक्षता हासिल कर ली, लाठी चलाने और गोफन कला में भी महारत प्राप्त कर ली | युवावस्था में उसे पारिवारिक बंधनों में बांध दिया गया | कागजबाई से उनका विवाह कराकर पिता ने खेती-बाड़ी की जिम्मेदारी उसे सौप दी | टंट्या की आयु तीस बरस की हो चली थी, वह गाँव में सबका दुलारा था, युवाओ का अघोषित नायक था | उसका व्यवहार कुशलता और विन्रमता ने उसे लोकप्रिय बना दिया |

बंजर भूमि में फसल वर्षा पर निर्भर होती है | प्राकृतिक प्रकोप, अवर्षा से बुरे दिन भी देखना पड़ते है | अन्नदाता किसान भी भूखा रहने को मजबूर हो जाता है | टंट्या को भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा | पिता भी ऐसे समय नहीं रहे, भूमि का चार वर्ष का लगान भी बकाया हो गया | मालगुजार ने उसे भूमि से बेदखल कर दिया | आपके सम्मुख खाने की दिक्कत हो गयी  | ऐसे वक्त उसे ‘पोखर’ की याद आई जहा उनके पिता भऊसिंह के मित्र शिवा पाटिल रहते थे और जिन्होंने सम्मिलित रूप से जमीन खरीदी थी, जिसकी देखरेख शिवा पाटिल करते थे | शिवा पाटिल ने टंट्या का आदर-सत्कार तो किया परन्तु भूमि पर उसके अधिकार को मंजूर नहीं किया | शिवा के मुकरने के बाद टंट्या बडदा पंहुचा | मकान, बेलगाडी बेचकर कुछ नकद राशि जुटाई | खंडवा न्यायालय में शिवा की धोखाधड़ी के खिलाफ कार्यवाही की, इसमें भी आपको पराजित होना पड़ा | झूठे साक्ष्यो के आधार पर शिवा की विजय हुई |

टंट्या ने रोद्र रूप धारण कर लिया | लाठी से शिवा के नौकरों की पिटाई करके खेत पर कब्ज़ा कर लिया | उसने पुलिस में टंट्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई | पुलिस ने गिरफ्तार करके मुकदमा कायम किया, जिसमे उसे एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गयी | जेल में बंदियों के साथ अमानुषिक व्यवहार होता देख टंट्या विक्षुब्ध हो गया, उसके मन में विद्रोह की भावना बलवती होने लगी| जेल से छूटने के बाद पोखर में मजदूरी करके जीवन निर्वाह करने लगा, किन्तु वहा भी उसे चैन से जीने नहीं दिया गया | कोई भी घटना घटती तो टंट्या को उसमे फसा देने षड्यंत्र रचा जाता | पोखर के बजाय उसने हीरापुर में अपना डेरा जमाया, वहा चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया | बिजानिया भील और टंट्या ने तलवार से कई सिपाहियों को घायल कर दिया, इस प्रकरण में उसे तीन माह की सजा हुई | बडदा-पोखर के बाद झिरन्या गाँव (खरगोन) में टंट्या रहने लगा | एक अपराधी ने चोरी के मामले में उसका नाम ले लिया, फिर से पुलिस उसे खोजने लगी | टंट्या ने बदला लेने का संकल्प लिया, उसने साहुकारो-मालगुजारो से पीड़ित लोगो का गिरोह बनाया जो लूटपाट और डाका डालता था | 30 जून, 1876 को हिम्मतसिंह जमीदार के यहाँ धावा बोला गया, हिम्मतसिंह को गोली मार दी गई | टंट्या को षडयंत्र में फसाकर उसके विश्वासपात्र साथियों के साथ गिरफ्तार करवा दिया गया| 20 नवम्बर, 1878 को खंडवा की अदालत में दौलिया और बिजौनिया के साथ पेश किया गया |

टंट्या की शोहरत उस समय बुलंदी पर थी, उसे देखने के लिए सैकडो भील जमा हो गए | हिम्मत पटेल ने टंट्या के खिलाफ गवाही दी, जिसे कोर्ट में टंट्या ने धमकाया | उसे खंडवा जेल में रखा गया, जहा से उसने फरार होने की योजना बनाई | 24 नवम्बर, 1878 की रात में बीस फीट ऊँची दीवार फांदकर वह 12 साथियों के साथ जंगल की दिशा में भाग गया |

टंट्या एक गाँव से दूसरे गाँव घूमता रहा | लोगो के सुख-दुःख में सहयोगी बनने लगा | गरीबो की सहायता करना, गरीब कन्याओ की शादी कराना, निर्धन व असहाय लोगो की मदद करने से ‘टंट्या मामा’ सबका प्रिय बन गया | वह शोषित-पीड़ित भीलो का रहनुमा बन गया, उसकी पूजा होने लगी |

राजा की तरह उसका सम्मान होने लगा | सेवा और परोपकार की भावना में उसे ‘जननायक’ बना दिया | उसकी शक्ति निरंतर बढ़ने लगी | युवाओ को उसने संगठित करना शुरू कर दिया | टंट्या का नाम सुनकर साहूकार कांपने लगे |

पुलिस ने टंट्या को गिरफ्तार करने के लिए विशेष दस्ता बनाया, जिसमे दक्ष पुलिस वालो को रखा गया | ‘टंट्या पुलिस’ ने कई जगह छापे मारे, किन्तु टंट्या पकड़ में नहीं आया | सन 1880 में टंट्या ने अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया, जब उसने चौबीस गाँवों में डाके डाले, भिन्न-भिन्न दिशाओं और गाँवों में डाके डाले जाने से टंट्या की प्रसिद्धि चमत्कारी महापुरुष की तरह हो गई |

डाके से प्राप्त जेवर, अनाज, कपडे वह गरीबो को दे देता था | पुलिस ने टंट्या के गिरोह को खत्म करने के लिए उसके सहयोगी बिजानिया को पकडकर फांसी दे दी, जिससे टंट्या की ताकत घट गयी |

टंट्या को गिरफ्तार करने के लिए इश्तिहार छापे गए, जिसमे इनाम घोषित किया गया | टंट्या को पकडने के लिए इंग्लेंड से आए नामी पुलिस अफसर की नाक टंट्या ने काट दी | सन 1888 में टंट्या पुलिस और मालवा भील करपस भूपाल पल्टन ने उसके विरुद्ध सयुक्त अभियान चलाया | टंट्या का प्रभाव मध्यप्रांत, सी-पी क्षेत्र, खानदेश, होशंगाबाद, बैतुल, महाराष्ट्र के पर्वतीय क्षेत्रो के अलावा मालवा के पथरी क्षेत्र तक फ़ैल गया | टंट्या ने अकाल से पीड़ित लोगो को सरकारी रेलगाड़ी से ले जाया जा रहा अनाज लूटकर बटवाया | टंट्या मामा के रहते कोई गरीब भूखा नहीं सोयेगा, यह विश्वास भीलो में पैदा हो गया था |

टंट्या ने अपने बागी जीवन में लगभग चार सौ डाके डाले और लुट का माल हजारों परिवारों में वितरित किया | टंट्या अनावश्यक हत्या का प्रबल विरोधी था | जो विश्वासघात करते थे, उनकी नाक काटकर दंड देता था | टंट्या का कोप से कुपित अंग्रेजो और होलकर सरकार ने निमाड में विशेष अधिकारियो को पदस्थ किया | जाबाज, बहादुर साथियों-बिजानिया, दौलिया, मोडिया, हिरिया के न रहने से टंट्या का गिरोह कमजोर हो गया |

पुलिस द्वारा चारो तरफ से उसकी घेराबंदी की गई | भूखे-प्यासे रहकर उसे जंगलो में भागना पड़ा | कई दिनों तक उसे अन्न का एक दाना भी नहीं मिला | जंगली फलो से गुजर करना पड़ा | टंट्या ने इस स्थिति से उबरने के लिए बनेर के गणपतसिंह से संपर्क साधा जिसने उसकी मुलाकात मेजर ईश्वरी प्रसाद से पातालपानी (महू) के जंगल में कराई, किन्तु कोई बात नहीं बनी |

11 अगस्त, 1896 को श्रावणमास की पूर्णिमा के पावन पर्व पर जिस दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है, गणपत ने अपनी पत्नी से राखी बंधवाने का टंट्या से आग्रह किया | टंट्या अपने छह साथियों के साथ गणपत के घर बनेर गया | आवभगत करके गणपत साथियों को आँगन में बैठाकर टंट्या को घर में ले गया, जहा पहले से ही मौजूद सिपाहियों ने निहत्थे टंट्या को दबोच लिया | खतरे का आभास पाकर साथी गोलिया चलाकर जंगल में भाग गए | टंट्या को हथकड़ीयो और बेड़ियों में जकड दिया गया | कड़े पहरे में उसे खंडवा से इंदौर होते हुए जबलपुर भेजा गया | जहा-जहा टंट्या को ले जाया गया, उसे देखने के लिए अपार जनसमूह उमडा | 19 अक्टूम्बर, 1889 को टंट्या को फांसी की सजा सुनाई गयी |

1857 की क्रांति के बाद टंट्या भील अंग्रेजो को चुनौती देने वाला ऐसा जननायक था, जिसने अंग्रेजी सत्ता को ललकारा | पीडितो-शोषितों का यह मसीहा मालवा-निमाड में लोक देवता की तरह आराध्य बना, जिसकी बहादुरी के किस्से हजारों लोगो की जुबान पर थे | बारह वर्षों तक भीलो के एकछत्र सेनानायक टंट्या के कारनामे उस वक्त के अखबारों की सुर्खिया होते थे | गरीबो को जुल्म से बचाने वाले जननायक टंट्या का शव उसके परिजनों को सौपने से भी अंग्रेज डरते थे | टंट्या को फांसी दी गयी या गोली मारी गई, इसका कोई सरकारी प्रमाण नहीं है, किन्तु जनश्रुति है कि पातालपानी के जंगल में उसे गोली मारकर फेक दिया गया था | जहा पर इस ‘वीर पुरुष’ की समाधि बनी हुई है वहा से गुजरने वाली ट्रेन रूककर सलामी देती है | सैकडो वर्षों बाद भी ‘टंट्या भील’ का नाम श्रद्धा से लिया जाता है | अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ बगावत करने वाले टंट्या का नाम इतिहास के पृष्ठों में स्वर्णाक्षरो से अंकित है |

इंदौर की झांकिया

पिछले लेख में हमने इंदौर की झाकियो के बारे में लिखा था जी हां वही झांकिया जो कि इंदौर कि कपडा मिलो द्वारा अनंत चतुदर्शी के दिन चल समारोह के रूप में निकाली जाती है|

इंदौर में झाकियो कि शुरुवात ८६ वर्ष पहले हुई थी| तब सबसे पहले हुकमचंद मिल कि झाकी निकाली गई थी, जिसमे मिल प्रंबधन के साथ ही ,मजदूरो ने भी पैसा मिलाया था और शुरू हुई थी शहर कि यह गौरवशाली परंपरा|

इतिहासकार गणेश मतकर ने बताया कि झाकियो कि परंपरा शुरू करने का श्रेय मिल के जनरल मैनेजर पंत वेद्य को जाता है, वे मुंबई में गणेश विसर्जन के चल समारोह में झाकियो को देखकर आये थे, जिसके बाद उन्होंने यहाँ भी ऐसी ही परम्परा शुरू करने के लिए सेठ हुकमचंद से बात की थी| इस पर उन्होंने सहमति जताते हुए कहा था कि मै झाकियो के लिए पूरा पैसा तो दे दूँगा, लेकिन इससे मजदुर समारोह में दिल से नहीं जुड पाएंगे इसलिए मजदूरो से जो सहयोग मिले वो ले और जो बाकि बचे वह मै दूँगा| झाकी बनाने के लिए कलाकारों को प्रशिक्षण देने के लिए मुंबई से कलाकारों को बुलवाया गया था| सबसे पहली झाकी सेठ हुकमचंद कि विक्टोरिया बग्घी में श्री गणेश कि प्रतिमा को स्थपित करके निकाली गई थी|

श्री मतकर के अनुसार भारत सरकार के फिल्म डिविजन, दिल्ली ने इंदौर की झाकियो की १९५४ से १९५६ तक डाक्युमेंटरी बनायीं थी, जिसे देश के सभी सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले दिखाया जाता था|

सेंट्रल जेल, जेल रोड और इन्दौर

तत्कालीन वायसराय लार्ड डफरिन १८८५ में डेली प्रिंसेस कालेज का उद्घाटन करने पधारे थे | उस समय जब लालबाग पेलेस में उनका सम्मान किया गया तो उन्होंने महाराजा तुकोजीराव द्वितीय के प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए इंदौर स्थित जेल का जिक्र किया था जो १८७७ में बनी थी | कारण था कि इस जेल को महाराजा ने यातना गृह के स्थान पर एक सुधार केन्द्र के रूप में संचालित करने कि प्रेरणा दी थी जो उस देश काल में अद्वितीय कही जाएगी | साथ ही कैदियों को उनकी योग्यता के अनुसार साधारण कारीगरी कि शिक्षा दी जाती थी ताकि वे सजा समाप्त होने के पश्चात अच्छे नागरिक बनकर अपना जीवन शुरू कर सके |

स्पष्ट है कि उस समय इस लंबी सड़क का नाम जेल रोड रखा गया जो आज तक कायम है | यद्यपि इसका पोस्टल एड्रेस देवी अहिल्या मार्ग कर दिया गया है तथापि आम आदमी के कार्य व्यवहार में यह आज भी जेल रोड ही है |

इस मार्ग पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण कन्या विद्यालय है जो इंदौर के शेक्षणिक इतिहास में मील का पत्थर कहा जाएगा | महारानी चन्द्रावती महिला विद्यालय और अहिल्या आश्रम नामक इस संस्था का अगस्त १९२० में लार्ड चेम्स फोर्ड ने उदघाटन किया था | मूल रूप से इस संस्था को युवा विधवाओ के जीवन कल्याण के लिए स्थापित किया गया था | इस विद्यालय में उन्हें मेट्रिक तक की शिक्षा, भोजन व आवास आदि की सुविधाए राजकीय खर्च पर दी जाती थी | महाराजा का उददेश्य विधवाओ की परवरिश करना नहीं था लेकिन समाज के तथाकथित नियमों के चलते उन्हें अपने जीवन में स्वालम्बी होने का पाठ भी साथ में पढाना था | नगर की अन्य शिक्षिकाओ व छात्राओं के आने-जाने के लिए एक पर्देदार गाड़ी जिसे सिकरम कहा जाता था उन्हें मुफ्त मुहैया करवाई जाती थी |

छात्रों का एक विद्यालय भी इसी जेल रोड पर स्थित है | चिमनबाग चौराहे पर बनाये गए भवन में महाराजा शिवाजीराव विद्यालय का उदघाटन भी लार्ड चेम्स फोर्ड द्वारा ही किया जाता था | पूर्व के (इंदौर मदरसे) का यह नवीन रूप था | इस विद्यालय से अनेक ऐसे व्यक्तित्व निकले जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रो में ओना महत्वपूर्ण योगदान दिया है | इन्दौर इलेक्ट्रिक सप्लाई नाम से एक बिजली घर सन १९२० में महाराजा तुकोजीराव त्तृतीय ने स्थापित करवाया था जो अभी भी जेल रोड पर ही है | इन्दौर के रेसिडेंट व एजेंट टू द गवर्नर जनरल रेजिनार्ड ग्रासी साहब के नाम पर इसे नामित किया गया था | लंबे समय तक यह नगर की बिजली की आपूर्ति करता रहा | इंग्लेंड में शिक्षित इंजीनियर मि. पेलरेट और इन्दौर के श्री सारंग पाणी और सदाशिव बाबू जैसे इंजीनियर इस बिजली घर के महत्वपूर्ण नींव के पत्थर रहे है | आज यह एम पी ई बी कहलाता है | इस सड़क पर दो सिनेमाघर भी है जिन्हें अलका और ज्योति कहा जाता था | जेल रोड ही ऐसी सड़क है जहा प्रतिवर्ष अनंत चतुदर्शी के दिन निकलने वाली गणेशोत्सव की झाकियो की देखने के लिए लोग इन्दौर सहित आसपास के गाँवों से दो-दो दिन पहले डेरा जमा लिया करते थे |

गांधीजी की घडी

अमेरिका में नीलामी के पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पांच निशानियां विजय माल्या ने खरीद ली हैं यह सब आप लोग तो जानते ही होंगे। इनमें एक जेब घड़ी भी शामिल है, जो इंदौर में बनी थी। घड़ी निर्माता एम. एम. कस्तूरे ने 11 जून 1947 को यह घड़ी गांधी जी को भेंट की थी।

स्वर्गीय कस्तूरे के पुत्र मुकुंद कस्तूरे ने बताया कि उनके पिता को घड़ी बनाने में महारत हासिल थी। उन्होंने इंदौर में ‘उद्यम’ नाम से घड़ियां बनाने का कारखाना शुरू किया था। स्वाधीनता संग्राम के दौरान स्वदेशी आंदोलन से प्रेरित होकर कस्तूरे ने पहली जेब घड़ी बनाई जो शायद देश की पहली हस्तनिर्मित घड़ी थी। उन्होंने यह घड़ी महात्मा गांधी को 1935 में उस वक्त दिखाई थी, जब वह मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति द्वारा आयोजित हिंदी सम्मेलन में भाग लेने इंदौर आए थे।

60 वर्षीय मुकुंद कस्तूरे ने बताया कि हिंदी अंकों वाली यह पहली हस्तनिर्मित घड़ी थी। गांधी जी जिस घड़ी को कमर में लटका कर रखते थे, वह 1947 में पटना से दिल्ली जाते वक्त खो गई थी। यह खबर अखबारों के जरिए जब उनके पिता को पता चली तो उन्होंने गांधी जी को इंदौर से दिल्ली टेलीग्राम कर अपने ट्रेडमार्क उद्यम की घड़ी उन्हें भेंट करने की इच्छा जाहिर की।

मुकुंद ने बताया कि उनके पिता की यह इच्छा 11 जून 1947 को पूरी हो गई जब उन्होंने चांदी के केस में जेब घड़ी और एक हस्तनिर्मित टेबल घड़ी बापू को भेंट की। इस घड़ी के अंक हिंदी में थे। बापू की शहादत के दिन 30 जनवरी 1948 तक यही घड़ी उनके पास थी।

मुकुंद ने बताया कि उनके पिता ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद और द्वितीय राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी हस्तनिर्मित घड़ियां भेंट की थीं। मुकुंद ने प्रसिद्ध उद्योगपति विजय माल्या द्वारा बापू की निजी वस्तुएं अमेरिका में नीलामी से खरीदकर स्वदेश वापस लाने पर खुशी जताई।

इंदौर में महात्मा गांधी

इंदौर में महात्मा गांधी पहली बार 29 मार्च 1918 में हिंदी साहित्य समिति के मानस भवन का शिलान्यास और दूसरी बार 20 अप्रैल 1935 में इसी भवन का उद्घाटन करने आए थे। समिति की स्थापना बापू की ही प्रेरणा से 1910 में हो गई थी।
समिति द्वारा 1918 में हुए हिंदी साहित्य सम्मेलन के आठवें अधिवेशन की अध्यक्षता गांधीजी ने की थी। समिति की जानकारी के मुताबिक सम्मेलन में आने से पहले उन्होंने समिति के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. सरजूप्रसाद तिवारी को एक पत्र लिखकर कुछ सवालों के उत्तर राष्ट्र से पूछने को कहा था।
बापू के ही शब्दों में : भाई सरजूप्रसादजी, आप इन दो प्रश्नों के उत्तर मान्य पुरुषों से तथा विद्वानों से मंगाकर रख छोड़ना ये दो प्रश्न हैं- हिंदी राष्ट्रभाषा होना चाहिए या नहीं, हमारी मातृभाषाओं में सर्वशिक्षा देना सही है या नहीं। गांधीजी की आज्ञा के मुताबिक लोगों से पूछा गया और इसी आधार पर उन्होंने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने की समिति की मांग का समर्थन किया था। बाद में संविधान निर्माताओं ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकृति दी।
शिलान्यास के दौरान महात्मा गांधी काठियावाड़ी वेशभूषा में आए थे। इस दौरान उनकी काठियावाड़ी पगड़ी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। सन् 1935 में महात्मा गांधी तीन दिन शहर में रहे थे। 20 से 23 अप्रैल तक वे यहां ठहरे थे। इस दौरान समिति का 24वां हिंदी साहित्य सम्मेलन हुआ था जिसमें गांधीजी सभापति थे। उस वक्त के बिस्को पार्क (नेहरू पार्क) में आयोजित सम्मेलन गांधीजी ने फिर राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी की तरफदारी की थी।
सम्मेलन में महाराजा यशवंतराव होलकर ने इंदौर में हिंदी विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। समिति में महात्मा गांधी यातायात की परवाह किए बिना बैलगाड़ी में बैठकर आए थे।
इस ब्लॉग कि पोस्ट और इंदौर कि जानकारी से अपडेट रहने के लिए फीड या फिर इ-मेल से सब्सक्राइब करना न भूले | क्या आपने फीड या ई-मेल से सब्सक्राइब किया |

बाते इन्दोरी स्टाइल में

इंदौर के बारे में तो बाते चली रहेगी चलिए आज आपको इन्दोरी भाषा के बारे में बताते है एक अच्छे लेखक है जवाहर चौधरी उनका लेख आपको प्रस्तुत कर रहा हू वैसे इंदौर कि भाषाभी उसी तरह से अलग है जिस तरह से मुंबई कि वहा अपुन-तपुन चलता है तो यहाँ अलग ही स्टाइल चलती है कुछ खास सब्दो को विशेषकर “हे कि नी भिया ” ज्यादा बार बोला जाता है हे कि नी भिया तो फिर पढ़िए दो इन्दोरियो का वार्तालाप इन्दोरी स्टाइल में

‘वो क्या है भिया, आपने कभी राजनीती में जाने का सोची-नी, नी तो आज कि डेट में अपन को टिकिट हस के देते सारी पारटी वाले |’
‘नई यार !!’
‘अपने लिए कोई मुश्किल नी था भिया | आज देखो क्या माहोल चल रिया है ! जो देखो जो भगा चला-जा रिया है दिल्ली-भौपाल ! फिर भी किसी कि दाल नी-गल-री है | पन अपनी बात ठप्पे से होती | क्या…’
‘वा-यार पेलवान ! झाकी थी क्या तुमारी !!’
‘केने को तो सब केते रेते है, पन उस्ताद एक तेम पे अपना वो जलवा था कि पुछोई मत | वो हे न पनवारीलाल, जो बाद में मंत्री-यंत्री बन गया था, अपने हात-पैर दबाता था, क्या… |’
‘ऍ !! क्या केरे हो ! सई में !’
‘ हां-हां, वोई तो कर हू, उस टेम पे जलवा था अपना | आपने देखा नी उस्ताद, नी-तो आप भी बिस्वास नी करते, क्या…!’ ‘ एक बात हे यार, गलती कर दी तुमने | राजनीती में चले जाते तो आप कि तारीफ़ में फावड़े से माल खिंच रे होते | हे कि-नी?’
 ’वो क्या हे भिया, साली अपने मेई ईमानदारी हे | अपने को उसी टेम पे समज में आ गई थी आगे चलके कोई ईमानदारी से राजनीती नी कर सकता हे  | और भिया फिरापने को क्या करना हे ! दाल रोटी उस टेम पे भी भगवान् देई रिया था, हे कि नी ?
‘देखो पेलवान, दाल रोटी तो मांगते भिकारियो को भी मिल जाती है | ऐसी इमानदारी जाए ताड़ी में | बेवकूफ समजते हे लोगबाग़ आज के जमाने में इमानदार को | आज कि डेट में तुमको कुछ मिल रिया हे क्या ईमानदारी का ?!’
‘नी मिले तो नी मिले यार, अब क्या करो जब खून मेई ईमानदारी हे तो !’
‘उस टेम पे तो कुछ कर लेते यार तो पनवारिलाल कि तरे ऐस करते ठप्पे से |… पता हे कि नी ! कित्ता माल बना लिया हे पठ्ठे ने !?… चार-चार तो बंगले हे इसी सैर में !… भोत सारी कालोनी हों में पलाट है ढेर सारे ! और केस!.. मने नगद तो इत्ता हे कि बस पुछोई मत ! … उदार लम्बे रूट पे बस ओन चल री हे उनका तो हिसाबी-नी हे !…. और भी भोत सारे उलटे-सिदे धंदे हे वो अलग | चुक गए पेलवान |’
‘अब क्या करो भिया | अपने को तो येई संतोस हे कि नेतागिरी में मु कला नी करा अपन ने | चायते तो कुछ भी कर सकते थे.. भिया तुम बिस्वास नी करोगे एक बार तो नेहरूजी से यु आमना-सामना हुआ, पाच-छे फुट कि दुरी से |’
‘नई यार !! क्या बात कर रियो हो !!’
‘हा, सई में | इदर कालेज के सामने से निकले थे | अपन तो बाप के कंदे पे बेठे थे तो अलग सेई दिखरे थे उनको | …. अपन को देखते सेई उन्ने गाड़ी मद्दी कराई और गेंदे का हार फेका मेरे उप्पर |…पन सेल दुसरे लोग होन ने झपट लिया |.. तबी से अपन को समज में आ गई कि राजनीती में येई होअगा यार |….माल अपने नाम पे आएगा और लुट लेंगे दुसरे लोग !.. बस अपना मन ऐसा खट्टा हो गया कि पूछो मत …. आज तक खट्ठाई हे.. चइए जब दी में जावन लगा लों |’
‘वा यार पेलवान ! ऐसी इमानदारी अगर नेता होन में आ जाये तो देस सुदर जाये क्या |’
‘देस कि किस्मत में जो लिखा होएगा वोई तो होएगा न भिया, अपन क्या कर सकते हे!?’
‘…फिर अबकी चुनाव में किसका काम क

रोगे?’

‘जो सई आदमी होता हे भिया अपन तो उसी का काम करते हे, क्या…|’
‘आज के टेम में कोई सई आदमी मिल्रिया हे क्या!?’
‘सई के रे हो भिया, पन करो क्या… हे कि नी?’
‘तुम बी यार, उस टेम पे लग लिए होते तो आज ये दिन नी देखना पड़ते |…पारसद-वारसद तो बनी जाते | कम से कम अल्फ़त्तुओ के झंडे-डंडे तो नी उठाना पड़ते |’
‘सई के रे भिया | पर करो क्या यार … ईमानदारी ने मरवा दिया |’
हा तो भिया समझ में आया…. बढ़िया लेख था | हे कि नी !!!

और अब देखिये इस मालवी इन्दोरी भाषा को दुनिया भर में फ़ैलाने वाले राजीव नेमा जी का एक विडियो

वीर सावरकर मार्केट और बैंक आफ इंदौर

अगर आप इंदौर में रहते है तो राजवाडा तो गए ही होंगे जी हां वहो जिसके बारे में पिछली पोस्ट में लिखा था | जब आप राजवाडा के लिए मुड़ते है तो वहा एक बड़ा सा दरवाजा आता है गेरुए रंग का जिसे हम सभी वीर सावरकर मार्केट के नाम से जानते है |

सन १९११ में जब महाराजा तुकोजीराव तृतीय का राजतिलक किया गया तो उन्होंने अपनी पाश्चात्य शिक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम के कारण इंदौर नगर को एक प्रगतिशील सुव्यवस्थित नगर के रूप में पहचान दिलाने कि प्रक्रिया शुरू कि | इसी के तहत इंग्लॅण्ड से सर मेकनेव नाम के आर्किटेक्ट को इंदौर आमत्रित किया गया और उसकी योजनानुसार नगर में सुव्यवस्थित मार्केट और मोहल्ले बनाने कि प्रक्रिया शुरू हुई | इसी का प्रतिफल है राजवाडा और नंदलालपुरा को जोड़ता हुआ एक मार्केट जो कनाट प्लेस कि तरह ढके हुए फुटपाथो का एक सुव्यवस्थित बाज़ार था | इसका नामकरण १९११ से लेकर १९१४ तक पदस्थ रहे बोंझांग कैट के नाम पर किया गाय | १९१४ तक यह बनकर तैयार हो गया था जो आज भी उसी मूल रूप में कायम है | आज़ादी के बाद भी दो तीन दशको तक इसे इसी नाम से जाना जाता रहा परन्तु कुछ वर्ष पूर्व इसका नाम वीर सावरकर मार्केट कर दिया गया |

इस मार्केट के नंदलालपुरा वाले मुहाने पर एक बहुत बड़ा गेट है उसके ठीक सामने मकानों कि श्रंखला है | उसी में २३ मार्च, १९२० को द बैंक आफ इंदौर लिमिटेड ( इंदौर बैंक ) का स्थापना कलश रखा गया | अंग्रेज मेनेजर बिट्लेरो, सर अराठुंड और मिस्टर हाटन आदि बैंक आफ इंग्लॅण्ड के प्रिशिक्षित मेनेजर इस बैंक में पदस्थ रहे | १०-१२ वर्षो तक यह बैंक इसी स्थान पर कार्य करता रहा और सन १९३२-३३ में ये बैंक प्रिंसयशवंत रोड पर स्थानातंरित हो गया | १९३१ में पदस्थ प. विभूतिभूषण मिश्रा जो इस बैंक के चीफ अकाऊटेंट बने थे  और अपने पुरे कार्यकाल में इसी पद पर बने रहे | उनके बारे में एक बात कही जाती थी कि वे कितनी भी लम्बी जोड़ हो उसे एक पेंसिल लेकर प्री जोड़ मुखाग्र लगा देते थे | इसके अतिरिक्त आयातित नागर व् अन्ने साहब का नाम उल्लेखनीय है साथ ही होलकर राज्य के मंत्री मोतीलाल विजयवर्गीय और नथमल बोथरा इस बैंक के मेनेजिंग बोर्ड के डायरेक्टर रहे | एन. डी. जोशी जो प्रमुख सचिव थे इंदौर बैंक के प्रथम मेनेजर बने |

सन १९६० में इंदौर बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ( भारतीय बैंक ) कि सब्सिडरी बन गई व इसका नाम १ जनवरी १९६० से स्टेट बैंक ऑफ़ इंदौर हुआ, इसमें इस अधिकरण के पहले स्टेट बैंक ऑफ़ इंदौर ने ९८.०५ प्रतिभूति अपने पास रखी थी | सन १९६२ में स्टेट बै]]
>